• aayushfoundation@navnews.in

2026 के लिए भारत को मिला 1,75,025 हजयात्रियों का कोटा

10-11-2025

हज 2026 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 होगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने जेद्दा में रविवार को सऊदी अरब के हज मंत्री डा. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया के साथ बैठक कर हजयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। रिजीजू ने रविवार को एक्स पर पोस्ट किया, भारत के साथ सऊदी अरब संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। सऊदी के हज और उमराह मंत्री डा. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया के साथ बैठक की और हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2026 के लिए भारतीय हजयात्रियों के लिए 1,75,025 का हज कोटा सुनिश्चित किया गया है।

रिजीजू की सात से नौ नवंबर तक की सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा के दौरान यह समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान रिजीजू के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। यह यात्रा सऊदी हज मंत्री के निमंत्रण पर की गई थी। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने हज की तैयारियों की समीक्षा की तथा भारतीय हजयात्रियों के लिए हजयात्रा को और सुगम और आरामदायक बनाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता जताई। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने जेद्दा में हज 2026 के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत के लिए कोटा 1,75,025 तय किया गया। यात्रा के दौरान, रिजीजू ने हज 2026 के लिए चल रही तैयारियों का आकलन करने के लिए रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। रिजीजू जेद्दा और ताइफ में हज और उमराह से संबंधित प्रमुख स्थलों, जिनमें टर्मिनल 1 और हरमैन स्टेशन भी शामिल हैं का दौरा भी किया।

Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News