• aayushfoundation@navnews.in

बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को आम चुनाव होंगे

12-12-2025


ढाका : बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होंगे। शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद यह पहला चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त एएसएम नासिर उद्दीन ने गुरुवार को कहा, "मतदान 12 फरवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।" पिछले आम चुनाव जनवरी 2024 में हुए थे।

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सहमति आयोग के चुनावी प्रस्तावों की श्रृंखला पर जनता की राय जानने के लिए मतदान के दिन 12 फरवरी को एक साथ जनमत संग्रह भी होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है और नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर से चार जनवरी तक होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। नासिर ने बताया कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची 21 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव प्रचार 22 जनवरी से शुरू होकर 10 फरवरी की सुबह 7:30 बजे तक चलेगा। रायटर के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने कहा है कि वह मतदान के बाद, अपने कार्यकाल के आधे समय में ही पद छोड़ देंगे। उन्होंने बताया कि यूनुस सरकार द्वारा अपमानित महसूस किया है।

Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News