Near Janipur Thana, Phulwari Sharif, Patna
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया दांतों को चमकाने का 1400 साल पुराना नुस्खा
नव न्यूज, पटना | पीले, गंदे दांत आपकी स्माइल को फीका कर सकते हैं. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनके दांत हमेशा साफ और सफेद नजर आएं. हालांकि, कई लोगों कि शिकायत होती है कि रोज ब्रश करने के बाद भी या ओरल हाइजीन का ख्याल रखने के बाद भी दांतों से पीलापन साफ नहीं होता है और सांसों से दुर्गंध आती है. ऐसे में फिर वे महंगे टूथपेस्ट और ट्रीटमेंट का सहारा लेने पर मजबूर हो जाते हैं. इन सबसे कभी-कभी साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकता है. जबकि आप इस समस्या के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं. हाल ही में मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा ही नुस्खा शेयर किया है. डॉक्टर बताते हैं, ये नुस्खा न केवल दांतों का पीलापन साफ करने में मदद करेगा, बल्कि आपकी ओवरऑल ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है.
पीले दांतों को सफेद बना देगी ये चीज
इसके लिए डॉक्टर जैदी मिस्वाक (Miswak) का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. दांतों के लिए मिस्वाक बेहद असरदार होता है. ये एक 1400 साल पुराना नुस्खा है, जो न केवल दांतों को सफेद बनाता है, बल्कि मसूड़ों को हेल्दी रखता है और सांस की दुर्गंध को भी दूर करता है
कैसे करें मिस्वाक का इस्तेमाल?
- इसके लिए लगभग 15-20 सेंटीमीटर लंबी मिस्वाक की डंडी लें.
- इसका ऊपरी छिलका थोड़ा छील दें.
- ऊपर के सिरे को हल्का चबाएं जब तक कि उसमें ब्रश जैसी रेशे न बन जाएं.
- अब, इन रेशों से दांतों को हल्के गोलाकार मोशन में साफ करें.
- आयुर्वेदिक डॉक्टर इससे दिन में 2-3 बार दांतों को साफ करने की सलाह देते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. नव न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
