Near Janipur Thana, Phulwari Sharif, Patna
JDU Candidate List 2025: जदयू की पहली लिस्ट में 3 दिग्गजों का कटा टिकट, 27 सीटों पर नए प्रत्याशी
नव न्यूज, पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें तीन दिग्गज विधायकों को बेटिकट कर दिया गया है। वहीं 57 में 27 सीटों पर जदयू ने अपने प्रत्याशी बदले हैं। चार महिलाओं को टिकट दिया गया है।
इन तीन विधायकों का टिकट कटा
पहली सूची के 57 प्रत्याशियों में तीन विधायकों के टिकट कट गए हैं। इनमें दरभंगा के कुशेश्वर स्थान (सुरक्षित) सीट के विधायक अमन हजारी को जदयू ने बेटिकट कर दिया है। बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन का भी टिकट कट गया है। सकरा के विधायक अशोक कुमार चौधरी भी बेटिकट हो गए हैं।
27 सीटों पर जदयू ने अपने प्रत्याशी बदल दिए
1. मधेपुरा 2. दरभंगा ग्रामीण 3. गायघाट 4. मीनापुर 5. सकरा 6. कांटी 7. बड़हरिया 8. जीरादेई 9. रघुनाथपुर 11 एकमा 12 परसा 13, मांझी 14. वारिसनगर 15, विभूतिपुर 16. चेरिया बरियारपुर 17. अलौली 18. खगड़िया 19. जमालपुर 20, बरबीघा 21, इस्लामपुर 22. मोकामा 23. फुलवारीशरीफ 24. मसौढ़ी 25. डुमरांव 26 जगदीशपुर 27. संदेश
