• aayushfoundation@navnews.in

नीतीश की नई सरकार से भाजपा के 14 दिग्गज मंत्रियों की हुई छुट्टी

21-11-2025

पटना: एनडीए की नई सरकार में भाजपा कोटा के एक दर्जन मंत्रियों को जगह नहीं मिली। इनमें कई दिग्गज चेहरों का नाम भी शुमार है। पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से लेकर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के अतिरिक्त प्रेम कुमार समेत 14 नाम सम्मिलित हैं। गुरुवार को गांधी मैदान पर हुए शपथ ग्रहण में विधान परिषद कोटे वाले तीन मंत्रियों की भी नई सरकार में मंत्री पद से छुट्टी हो गई। इनमें पूर्व श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, पूर्व पिछड़ा एवं अति पिछड़ा मंत्री हरि सहनी, अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री जनक राम को भी नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इसके अतिरिक्त जीते पूर्व नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा, पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी। कुदनी से चुने गए पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को भी निराशा हाथ लगी। पूर्व पर्यटन मंत्री रहे साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह को भी मौका नहीं दिया गया। अमनौर से जीते पूर्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्णा कुमार मंटू भी किनारे कर दिए गए।

Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News