• aayushfoundation@navnews.in
ISRO का 'बाहुबली' रॉकेट GSAT-7 लेकर शाम 5:26 बजे होगा रवाना; कब और कहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण?

ISRO का 'बाहुबली' रॉकेट GSAT-7 लेकर शाम 5:26 बजे होगा रवाना; कब और कहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण?

02-11-2025

इसरो एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। आज यानी रविवार को इसरो भारतीय नौसेना की जीसैट-7आर (सीएमएस-03) कम्युनिकेशन सैटेलाइट (GSAT-7 (CMS-03) Communication Satellite) लॉन्च करने वाला है। यह भारतीय नौसेना की अब तक की सबसे एडवांस सैटेलाइट होगी।

यह उपग्रह LVM3-M5 रॉकेट पर उड़ान भरे, जिसे बाहुबली का नाम दिया गया है। इसरो आज श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इस सैटेलाइट को लॉन्च करेगा।


क्यों खास है यह सैटेलाइट?

जीसैट-7आर (सीएमएस-03) भारत की अब तक की सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट होगी, जिसका कुल वजन 4,400 किलोग्राम बताया गया है। एडवांस तकनीकी से लेस यह सैटेलाइट पूरे हिंद महासागर में दूरसंचार सुविधा मुहैया करवाने में मदद करेगी।

इससे हिंद महासागर में नौसेना की कनेक्टिविटी में इजाफा होगा। खासकर जहाजों और पनडुब्बियों के संचालन के दौरान बिना किसी अड़चन के संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।


कब और कहां होगा प्रसारण?

यह सैटेलाइट आज शाम 5:26 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगी। इस लॉन्चिंग को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा इसरो यूट्यूब और एक्स जैसे अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण कर सकता है।

Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News