• aayushfoundation@navnews.in
आज का मौसम 30 अक्टूबर 2025: दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, वेदर अपडेट

आज का मौसम 30 अक्टूबर 2025: दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, वेदर अपडेट

30-10-2025

 मौसम में अब ठंडक घुलने लगी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मध्य प्रदेश और यूपी-बिहार तक ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। घरों से एसी बंद हो गए हैं। लोगों ने चादर या पतला कंबल ओढ़कर सोना शुरू कर दिया है। इस बीच राजधानी दिल्ली में रोजाना ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में आज अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और दोपहर के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। दिन ढलते ढलते इन हवाओं की रफ्तार कम हो जाएंगी।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 24 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को मौसम फिर से बदल सकता है। 30 अक्टूबर को प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। वाराणसी, मऊ, प्रयागराज, जौनपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। इस तरह 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश में ठीकठाक बारिश हो सकती है। 1 नवंबर से मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल मंडरा सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में खिल रही चटक धूप के कारण दिन के समय धूप गर्मी का एहसास कर रही है तो वही कभी-कभी बादल छाने की वजह से ठंड का एहसास भी हो रहा है।प्रदेश के मैदानी जनपदों में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है जबकि पर्वतीय इलाकों में अच्छी खासी ठंड हो रही है। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम शुष्क बना हुआ है। कुमाऊं के सीमांत जनपदों में पिछले दिनों हुई बारिश और ऊंची चोटियों पर हुए हिमपात से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने के कारण गर्मी भी हो रही है। इस तरह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ रहा है।

Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News