• aayushfoundation@navnews.in
जदयू की दूसरी लिस्ट में 9 'देवियों' के नाम, 4 मुस्लिम कैंडिडेट को भी टिकट

JDU Candidate List 2025: जदयू की दूसरी लिस्ट में 9 'देवियों' के नाम, 4 मुस्लिम कैंडिडेट को भी टिकट

16-10-2025

नव न्यूज,  पटना | जदयू ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची  जारी कर दी। दूसरी सूची में 44 प्रत्याशी हैं। जदयू ने बुधवार को 57 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस हिसाब से जदयू ने सीट शेयरिंग के तहत अपने खाते में आयी सभी 101 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

जदयू की दूसरी सूची में यह दिख रहा कि 17 विधानसभा क्षेत्रों में जदयू ने अपने प्रत्याशी बदले हैं। दूसरी सूची में नौ महिलाएं हैं। इनमें कुछ पहली बार जदयू की टिकट पर मैदान में हैं। दोनों सूची को जोड़ दें तो जदयू में महिला उम्मीदवारों की संख्या 13 हो गई।

दूसरी सूची में नौ महिलाओं के नाम

जदयू की दूसरी सूची में नौ महिलाओं के नाम हैं। इनमें कई अभी विधायक भी हैं। जिन नौ महिलाओं को टिकट दिया गया है उनमें बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, त्रिवेणीगंज से सोनमरानी सरदार, अररिया से शगुफ्ता अजीम, धमदाहा से लेशी सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, केसरिया से शालिनी मिश्रा तथा शिवहर से श्वेता गुप्ता।

अल्पसंख्यक समाज से चार को जदयू का टिकट

जदयू ने पहली सूची में एक भी अल्पसंख्यक समाज के प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया था। वहीं दूसरी सूची में अल्पसंख्यक समाज से चार लोगों को जदयू का टिकट मिला है। इनमें अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, अमौर से सबा जफर तथा चैनपुर से जमा खान का नाम है।

इन 44 सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम जारी किए गए

1. वाल्मीकिनगर-धीरेंद्र प्रताप सिंह

2. सिकटा- समृद्ध वर्मा

3. नरकटिया- विशाल साह

4. केसरिया- शालिनी मिश्रा

5. शिवहर- श्वेता गुप्ता

6. सुरसंड-नागेंद्र राउत

7. रुन्नीसैदपुर- पंकज मिश्रा

8. हरलाखी-सुधांशु शेखर

9. बाबूबरही-मीना कामत

10. फुलपरास- शीला मंडल

11. लौकहा-सतीश साह

12.निर्मली- अनिरुद्ध प्रसाद यादव

13. पिपरा-रामविलास कामत

14. सुपौल- बिजेंद्र प्रसाद यादव।

15.त्रिवेणीगंज (सुरक्षित)- सोनम रानी सरदार

16. रानीगंज (सुरक्षित)-अचमित ऋषिदेव

17. अररिया- शगुफ्ता अजीम

18. जोकीहाट- मंजर आलम

19. ठाकुरगंज-गोपाल अग्रवाल

20. अमौर- सबा जफर

21. रुपौली- कलाधर मंडल

22. धमदाहा- लेशी सिंह

23. कदवा- दुलालचंद गोस्वामी

24. मनिहारी (सुरक्षित)- शंभु सुमन

25. बरारी- विजय सिंह निषाद

26. गोपालपुर- बुलो मंडल।

27. सुल्तानगंज- डा. ललित नारायण मंडल

28. कहलगांव- शुभानंद मुकेश

29. अमरपुर- जयंत राज

30. धोरैया (सुरक्षित)- मनीष कुमार

31. बेलहर- मनोज यादव

32. चैनपुर- जमा खान

33. करगहर- बशिष्ठ सिंह

34. काराकाट- महाबली सिंह

35. नोखा- नागेंद्र चंद्रवंशी।

36. कुर्था- पप्पू कुमार वर्मा

37. जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी

38. घोसी- ऋतुराज

39. नवीनगर- चेतन आनंद

40. रफीगंज-प्रमोद कुमार सिंह

41. बेलागंज- मनोरमा देवी

42. नवादा- विभा देवी

43. चकाई- सुमित कुमार सिंह

44.झाझा- दामोदर रावत



Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News