• aayushfoundation@navnews.in

2047 तक जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का होगा 25 प्रतिशत योगदान

12-12-2025


नई दिल्ली : वर्ष 2047 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का हिस्सा मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा और तब तक देश एक वैश्विक औद्योगिक शक्ति बनने के लिए तैयार है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) और जेडी 47 ने एक संयुक्त रिपोर्ट में यह बात कही है।
डिजिटाइजिंग मेक इन इंडिया 3.0 रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजना जैसे प्रमुख कार्यक्रम तेजी से घरेलू क्षमता का विस्तार कर रहे हैं। रिपोर्ट में पांच क्षेत्रों - इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा, और फार्मास्युटिकल्स का उल्लेख किया गया है, जो 2047 तक 25 ट्रिलियन डॉलर के औद्योगिक अवसर का आधार बन सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में भारत का मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र चार संभावित स्तंभों के चारों ओर घूमेगा। इसमें नवाचार को बढ़ावा, रणनीतिक गहराई को मजबूत करना, प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना और प्रौद्योगिकी को अपनाने के माध्यम से दक्षता को बढ़ाना शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स जैसे क्षेत्रों में 2030 तक भारतीय बाजार का आकार 117 अरब डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है।

Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News