• aayushfoundation@navnews.in
राजस्थान के जोधपुर में ATS और IB की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर में ATS और IB की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

31-10-2025

राजस्थान के जोधपुर में एटीएस और आईबी ने कई जगहों पर छापेमारी की। आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त कार्रवाई में तीन कथित आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए संदिग्धों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ाव और फंडिंग नेटवर्क से संपर्क होने के संदेह हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने शुक्रवार को कथित आतंकवादी गतिविधियों के सिलसिले में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। इस दौरान दो संदिग्ध जोधपुर में और एक जैसलमेर में पकड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, "आतंकवादी संगठनों से कथित संबंध रखने वाले संदिग्धों को पकड़ने के लिए आज जोधपुर संभाग में कई जगहों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी है। 


Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News