• aayushfoundation@navnews.in

एक्जिट पोल फर्जी, महागठबंधन सरकार 18 को लेगी शपथ : तेजस्वी

13-11-2025


विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान पर आधारित सभी एक्जिट पोल को फर्जी करार देते हुए कहा है कि 18 नवंबर को महागठबंधन की सरकार शपथ लेगी। राज्य में कलम का राज कायम होगा। चेतावनी दी कि अगर मतगणना के दौरान गड़बड़ी का प्रयास किया गया तो जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि एक्जिट पोल भाजपा और विशेषकर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से निर्देशित है। लोकसभा चुनाव के अलावा बंगाल और झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी ऐसे ही फर्जी एक्जिट पोल किए गए थे, जो चुनाव परिणाम के बाद गलत साबित हुए।


तेजस्वी ने कहा कि पूरे राज्य में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 72 लाख अधिक वोट पड़े। यानी हरेक विधानसभा क्षेत्र में साढ़े 32 हजार अधिक लोगों ने वोट किया। ये वोट बदलाव के लिए हैं। आम लोगों के मन में दहशत पैदा करने के लिए जिलों में मिलिट्री का फ्लैग मार्च भी कराया जा सकता है। कहा कि फर्जी सर्वे का मुख्य लक्ष्य मतगणना में लगे अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है। ऐसा 2020 में हो चुका है, जब हमारी सरकार बनते-बनते रह गई थी। कुल 12 हजार वोटों के अंतर से हम पीछे रह गए थे।


उन्होंने कहा कि सर्वे करने वाली एजेंसियां और चैनल वही हैं, जिन्होंने भारतीय सेवा को लाहौर, करांची और इस्लामाबाद पहुंचा दिया था। सर्वे का सैंपल साइज क्या है? किसी एजेंसी ने इसका ब्योरा नहीं दिया। तंज कसा-इन लोगों ने महान अभिनेता धर्मेंद्र को जीते जी मार दिया था। ये कहीं से विश्वसनीय नहीं रह गए हैं।

Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News