Near Janipur Thana, Phulwari Sharif, Patna
पटना सहित 14 जिलों के तापमान में आई गिरावट
पटना : प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। तापमान में क्रमिक गिरावट जारी है। रविवार को पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस एवं 30.9 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को पटना सहित आसपास का मौसम शुष्क होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। आठ सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो से तीन दिनों के दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस वर्ष सर्दी अधिक दिनों तक रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार ला नीना के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ सकती है। नवंबर में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल ठंड सामान्य से करीब 15-20 दिन ज्यादा चलेगी।
