• aayushfoundation@navnews.in
रहें सावधान, बिहार में 'मोंथा' तूफान का खतरा! इन जिलों में होगी भयंकर बारिश

रहें सावधान, बिहार में 'मोंथा' तूफान का खतरा! इन जिलों में होगी भयंकर बारिश

29-10-2025

पटना: बिहार मेंमोंथा चक्रवातका असर दिखने लगा है. सुबह से पटना समेत कई जिलों में काले बादल छाए हुए हैं. जिसके कारण दिन में ही अंधेरा हो गया है. वहीं भोजपुर, भागलपुर, सुपौल, सहरसा गोपालगंज समेत कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई है.

बिहार में मोंथा का असर:मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए (29 से 31 अक्टूबर) बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को बिहार के सभी जिलों के अधिकांश भागों में अलर्ट किया गया है. इस दौरान मध्यम दर्जे की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने किसानों से भी सावधानी बरतने की अपील की है.


इन जिलों में अलर्ट:29, 30 और 31 अक्टूबर उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य बिहार में अधिकांश स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व बिहार में अगले तीन दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है.

30 और 31 अक्टूबरको पश्चिम चंपारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा,सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, वैशाली, शिवहर, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार सहरसा, पूर्णिया में अधिकांश हिस्सों में बारिश और भारी बारिश के आसार हैं. साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी.

आंध्र प्रदेश से टकराया मोंथा: चक्रवाती तूफान मोंथा मंगलवार से बुधवार सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के मध्य तट से टकराया है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90-100 किमी प्रति घंटा रही. तट पार करने के बाद यह कमजोर पड़ते हुए ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड तक पहुंच गया है.


मोंथा का बिहार पर असर:मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बांका, जमुई, सुपौल, अररिया, किशनगंज और शेखपुरा जिलों के कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है. 30 अक्टूबर को गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, मुंगेर, भागलपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, एवं पटना जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

राज्य के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा और सुपौल जिलों के कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है. 31 अक्टूबर को राज्य के गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

Share This News On Social Media

Facebook Comments

Related News