पीएम मोदी ने इस खास दिन पर अपना मां को भी याद किया। उन्होंने लिखा, जब मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझसे कहा था कि मुझे तुम्हारे काम की ज्यादा समझ नहीं है, लेकिन मैं बस दो चीजें चाहती हूं। पहला, तुम हमेशा गरीबों के लिए काम करोगे और दूसरा, तुम कभी रिश्वत नहीं लोगे। मैंने लोगों से यह भी कहा था कि मैं जो भी करूंगा, वो नेक इरादे से करूंगा और कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति की सेवा करने के विजन से प्रेरित रहूंगा। एक अन्य पोस्ट में पीएम ने लिखा, मैं आज देश के लोगों का उनके विश्वास, उनके स्नेह और उनके आशीर्वाद के लिए फिर एक बार आभार व्यक्त करता हूं। मां भारती की सेवा का ये अवसर, इस जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।